हमारो धन बांके बिहारी

हमारो धन बांके बिहारी

हमारो धन ठाकुर श्री बांके बिहारी
निधिवन श्यामा कुंज बिहारी

श्री हरिदास का परम दुलारा
संत भक्त रसिकन का प्यारा
वृन्दावन राजा सर्व हितकारी, हमारो धन----

सब गुण आगर शोभा सागर
ब्रज का अति अलबेला ठाकुर
रूप छटा तीनलोक से न्यारी, हमारो धन----

"मधुपहरि" ब्रज का रखवारा
पालनहारा सबका सहारा
ब्रज जीवनधन यमुना बिहारी, हमारो धन----

श्रेणी
download bhajan lyrics (220 downloads)