तेरी पल पल उमर घटे मन बांबरे

तेरी पल पल उमर घटे मन बांबरे
तेरी, पल पल, उम्र घटे... मन बांबरे ॥
तूँ, क्यों ना, भजन करे... मन बांबरे ॥

नैंन दिए राधा रानी ने, वो बरसाने वाली ने ॥
तूँ, क्यों ना, दर्श करे, मन बांबरे ॥
तेरी, पल पल, उम्र घटे...

हाथ दिए राधा रानी ने, वो बरसाने वाली ने ॥
तूँ, क्यों ना, दान करे, मन बांबरे ---
तेरी, पल पल, उम्र घटे...

जीभा दी है राधा रानी ने, वो बरसाने वाली ने ॥
तूँ, क्यों ना, भजन करे, मन बांबरे ॥
तेरी, पल पल, उम्र घटे...

पैर दिए राधा रानी ने, वो बरसाने वाली ने ॥
तूँ, क्यों ना, परिक्रमा करे, मन बांबरे ॥
तेरी, पल पल, उम्र घटे...

काया दी है राधा रानी ने, वो बरसाने वाली ने ॥
तूँ, क्यों ना, डंडोत करे, मन बांबरे ॥
तेरी, पल पल, उम्र घटे...
राधे राधे

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी