मेरी माँ का डोला आया

मेरी माँ का डोला आया

मेरी माँ का, डोला आया, जैकारा गूँजे, गली गली ॥
जैकारा गूँजे, गली गली, जैकारा गूँजे, गली गली ॥
शेराँवाली का, डोला आया, जैकारा गूँजे, गली गली ।
मेरी माँ का, डोला आया, जैकारा गूँजे...

जब मईया, मेरे शहर में आई ॥
मैंने, ऐसा शोर मचाया, सब भागे दौड़े, गली गली ॥
सब भागे दौड़े, गली गली, सब भागे दौड़े, गली गली ।
मेरी माँ का, डोला आया, जैकारा गूँजे...

जब मईया, मेरे द्वार पे आई ॥
मैंने ऐसे चरण धुलाया, गंगा बह गई, गली गली ॥
गंगा बह गई, गली गली, गंगा बह गई, गली गली ॥
मेरी माँ का, डोला आया, जैकारा गूँजे...

जब मईया, आँगन में आई ॥
मैंने, ऐसी ज्योत जगाई, चमकारा, हो गया गली गली ॥
चमकारा हो गया, गली गली, चमकारा हो गया, गली गली ॥
मेरी माँ का, डला आया, जैकारा गूँजे...

जब मईया, मंदिर में आई ॥
मैंने, ऐसा भोग लगाया, भंडारा हो गया, गली गली ॥
भंडारा हो गया, गली गली, भंडारा हो गया, गली गली ॥
मेरी माँ का, डोला आया, जैकारा गूँजे...

जब मईया, आसन पर बैठी ॥
मैंने ऐसा भजन सुनाया, जगराता हो गया, गली गली ॥
जगराता हो गया, गली गली जगराता हो गया, गली गली ॥
मेरी माँ का, डोला आया, जैकारा गूँजे...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी