खाटू में जाएंगे देखो, लेके एक निशान
(भगतो) कर लो तुम तैयारी, हो गया फागण का ऐलान
तर्ज:- खाटू वाले श्याम धनी से हेत पुराणों से दर्जी सीमदे
मन में लेके भाव मिलन का, सगळा खाटू चाले
खाटू वाला बाट उडिके, प्रेमी घूमर घाले
जयकारों से गूँज उठेगा, पूरा खाटूधाम...
(भगतो) कर लो तुम तैयारी, हो गया फागण का ऐलान
रींगस से लेके खाटू तक, प्रेमी पैदल आवे
रंग बिरँगे ध्वजा हाथ ले, रस्ते में लहरावे
अमृत की होती वहां वर्षा, सुन लो ये पैगाम...
(भगतो) कर लो तुम तैयारी, हो गया फागण का ऐलान
जो भी हो दुःख मन में तेरे, वो बाबा को बतादे
श्याम हमारा बड़ा दयालु, सारे कष्ट मिटादे
दुनिया झुकती दर पे तेरे, दीप करे गुणगान...
(भगतो) कर लो तुम तैयारी, हो गया फागण का ऐलान