कीर्तन की आई रात, मेरे घर श्याम आये हैं -2
श्याम आये हैं, घनश्याम आये हैं-2
मेरी बन गयी बिगड़ी बात, मेरे घर श्याम आये हैं।
कीर्तन की आई रात, मेरे घर श्याम आये हैं
श्याम के लिए दरबार सजाया-2
दूर दूर से सबको बुलाया-2
मैं तो नाचूंगा पकड़ कर हाथ,
मेरे घर श्याम आये हैं।
माखन मिश्री का भोग लगाऊं -2
प्यारी राधा श्याम रिझाऊँ -2
बड़ी मधुर होगी मुलाक़ात,
मेरे घर श्याम आये हैं।
प्यारे प्यारे भजन मनीष सुनाएगा -2
भजन सुनाके फिर सबको रिझायेगा-2
मिली जोगिये को ऐसी सौगात,
मेरे घर श्याम आये हैं।
कीर्तन की आई रात, मेरे घर श्याम आये हैं ।
भजन गायक (मनीष अनेजा जी)