मेरा हो यही रोज का काम, जपूं मैं राधे राधे नाम

दिन रात सुबह और शाम, मेरा हो यही रोज का काम।
जपूं मैं राधे राधे नाम-2॥

किशोरी ऐसी कृपा कीजो।
अपने नाम की भक्ति दीजो॥
तेरो नाम मेरो सुखधाम॥जपूं मैं...

राधा नाम बड़ो सुखकारी।
जिससे मिटती विपदा सारी॥
कटते जिससे कष्ट तमाम॥जपूं मैं...

तेरी लगन न छूटने पाए।
चाहे तन से प्राण ये जाए॥
चाहे कुछ भी हो अंजाम॥जपूं मैं...

करुणामयी सरकार तुम्हीं हो।
जीवन का आधार तुम्हीं हो॥
तुम बिन जीवन ढलती शाम॥जपूं मैं...

अवधेश राणा बृजवासी

श्रेणी
download bhajan lyrics (195 downloads)