जब से पकड़ा है दामन तुम्हारा
जिंदगी मुस्कुराने लगी है...
क्या बयां मैं करूं उस खुशी को जो झोली में मां तुमने डाली ,
खिल गया है चमन मेरे मन का हर कली मुस्कुराने लगी है
जब से पकड़ा है दामन तुम्हारा जिंदगी मुस्कुराने लगी है...
कई जन्मों से थी मेरी चाहत कैसे पाऊं मैं दीदार तेरा ,
तुमने जलवा दिखाया मां ऐसा जिंदगी जगमगाने लगी है
जब से पड़ा है दामन तुम्हारा जिंदगी मुस्कुराने लगी है...
हो ना जाऊं खुशी से मैं पागल तेरे आने का संदेशा पाया ,
मैंने पिया है मां तेरा प्याला मस्ती जीवन में छाने लगी है
जब से पकड़ा है दामन तुम्हारा जिंदगी मुस्कुराने लगी है...