मेरे साँवरिया सरकार तेरी हो रही जय जयकार

सारे जग में डंका बाजे हो रही जय जयकार
एक ही नाम गूंज रहा है जय साँवरिया सरकार
जय जय सांवरिया सेठ तेरी महिमा है महान
तेरे दर पर जो भी आया वो बन गया है धनवान

सेठो का ये सेठ है, दीन दुखियों का दातार
सारे जग में चलती है,भक्तों सांवरे की सरकार
सांवरिया सेठ के दरबार में, भक्तों की भीड़ अपार
झोली भर भर ले जाते हैं देखो, लूटा रहा है सरकार
जय जय सांवरिया सेठ तेरी महिमा है महान
तेरे दर पर जो भी आया वो बन गया है धनवान

तेरी कृपा से चलता धंधा, तेरी कृपा से व्यापार
हर घर में खुशहाली छाई,गूंजे जय जयकार
जिस पर तेरी नजर पड़ जाए हो जाए बेड़ा पार
बिगड़ी बनाते हैं सांवरिया सेठ मेरे पालनहार
जय जय सांवरिया सेठ तेरी महिमा है महान
तेरे दर पर जो भी आया वो बन गया है धनवान

कोई धन मांगे कोई मान मांगे, कोई मांगे परिवार
सब की इच्छा पूरी करते हैं मेरे प्यारे लखदातार
नाम तुम्हारा जपते-जपते हम हो जाए भवपार
दिल से दिलबर जो भी पुकारे सुनते हैं सरकार
जय जय सांवरिया सेठ तेरी महिमा है महान
तेरे दर पर जो भी आया वो बन गया है धनवान

!! रचनाकार एवं प्रेषक !!
दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर
नागदा जंक्शन म. प्र.

श्रेणी
download bhajan lyrics (42 downloads)