॥श्री बांके बिहारी जी का भावपूर्ण भजन ॥
सांवरे सलोने , जाओ ना मथुरा छोड़ ,
ताना देगी दुनिया , कहेगी रणछोड़ ,
कैसे निभेगी फिर , अपनी ये यारी ,
कैसे रहेगी तुम बिन , राधा प्यारी ,
एक बार तो सोचो , मेरे नटवर नंदकिशोर ,
ताना देगी दुनिया , कहेगी रणछोड़ ,
सांवरे सलोने , जाओ ना मथुरा छोड़ ,
ताना देगी दुनिया , कहेगी रणछोड़ ,
कोन हैं ऐसा जो , तुमसे ना हारा ,
क्या कर लेगा वो , जरासंघ तुम्हारा ,
जरासंघ के डर से ,जाओ ना हमें छोड़ ,
ताना देगी दुनिया , कहेगी रणछोड़ ,
सांवरे सलोने , जाओ ना मथुरा छोड़ ,
ताना देगी दुनिया , कहेगी रणछोड़ ,
संग में तुम्हारे जब , कालो के काल हैं ,
गोपी बनकर बैठे , खुद महाकाल हैं ,
उनके रहते चिंता , क्यों करते नंदकिशोर ,
ताना देगी दुनिया, कहेगी रणछोड़ ,
सांवरे सलोने , जाओ ना मथुरा छोड़ ,
ताना देगी दुनिया , कहेगी रणछोड़ ,
Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore