शेयर इनके दर से न कोई खाली लोटा है
भरदी हैं सबकी झोलियां न कोई मायूस होता है
सांई चरणों मे दिन है सांई चरणों मे रात
सांई चरणों मे खुशियों की होती है बरसात
सांई चरणों मे दिन है सांई चरणों मे रात
ये चाहें तो मिट्टी को भी पल मे सोना करदें
ये चाहें तो हर घर का खुशियों से कोना भरदें
सांई बाबा की रहमत से बन जाती है हर बात
सांई चरणों मे दिन है सांई चरणों मे रात ...
इनके रहमों करम का देखो कोई जवाब नहीं
इस जहान में इनके जैसा कोई नवाब नहीं
ये सतगुरु हैं बड़े दयालु कहती है कायनात
सांई चरणों मे दिन है सांई चरणों मे रात
जो भी इनकी शरण में आता दुखों से मुक्ति पाए
पल भर में सब दुख मिटते जो सांई सांई गाए
सांई सांई उच्चारण से सांई रहते साथ
सांई चरणों मे दिन है सांई चरणों मे रात
भजन लेखक अशोक सांई पानीपत
भजन गायक अशोक सांई पानीपत
किसी को भी भजनो के लिरिक्स चाहिए
तो संपर्क करें फोन नंबर 9034204944