राधा राधा जपते जपते मिलेंगे सांवरिया

राधा राधा , जपते जपते , मिलेंगे सांवरिया ,
एक दिन तुझको , दर्शन देंगे , राधा के कन्हैया ,

सिर पे उनके , मोर मुकुट हैं , पेरो में पायलिया ,
तन पे उनके . पीला पीताम्बर , हाथो में मुरलिया ,
एक दिन तुझको , दर्शन देंगे , राधा के कन्हैया ,

राधा राधा , जपते जपते , मिलेंगे सांवरिया ,
एक दिन तुझको , दर्शन देंगे , राधा के कन्हैया ,

कितनी प्यारी , कितनी सुन्दर , वृन्दावन नगरिया ,
वृन्दावन में रास रचावे , राधा संग सांवरिया ,
एक दिन तुझको , दर्शन देंगे , राधा के कन्हैया ,

राधा राधा , जपते जपते , मिलेंगे सांवरिया ,
एक दिन तुझको , दर्शन देंगे , राधा के कन्हैया ,

मैं हूँ तेरी दासी मोहन , मीरा सी जोगनिया ,
मुझको भी तो दे दो दर्शन, मीरा के कन्हैया ,
एक बार तो दे दो दर्शन , मीरा के कन्हैया ,

राधा राधा मैं भी जपती , ओ मेरे सांवरिया ,
एक बार तो दे दो दर्शन , राधा के कन्हैया ,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

श्रेणी