श्याम मेरा मैं तेरी होई रे

श्याम मेरा मैं तेरी होई रे

श्याम, मेरा मैं, तेरी, होई रे... ॥
अब, क्या करेगा, कोई रे,
अब, क्या करेगा, कोई रे ॥
श्याम, तेरे, मिलने के, कारण ॥
सारी, रैन न, सोई रे... ॥
अब, क्या करेगा, कोई रे,
अब, क्या करेगा, कोई रे ॥
श्याम, मेरा मैं, तेरी होई रे...

माधव, माधव, रटते, रटते ॥
आप ही, माधव, होई रे... ॥
अब, क्या करेगा, कोई रे,
अब, क्या करेगा, कोई रे ॥
श्याम, मेरा मैं, तेरी होई रे...

गोकुल में, ढूँढा तुझे, वृन्दावन में ढूंढा ॥
कोई, नगरिया ना, छोड़ी रे... ॥
अब, क्या करेगा, कोई रे,
अब, क्या करेगा, कोई रे ॥
श्याम, मेरा मैं, तेरी होई रे...

वन वन, डोलूँ, दर्द की मारी ॥
कहीं ना, मिला, निर्मोही रे... ॥
अब, क्या करेगा, कोई रे,
अब, क्या करेगा, कोई रे ॥
श्याम, मेरा मैं, तेरी होई रे...

लोग, कहें मैं तो, भई रे बाबरी ॥
मेरा, दर्द ना, जाने कोई रे... ॥
अब, क्या करेगा, कोई रे,
अब, क्या करेगा, कोई रे ॥
श्याम, मेरा मैं, तेरी होई रे...

अपलोडर- अनिलरामूर्तीभोपाल

श्रेणी