(तर्ज – मुझे चरणों से लगा ले )
मैं द्वारे तेरे आया ओ राधा रमन हमारे
मैं झूम झूम कर गाऊ तू बंसी बजाना प्यारे
प्यारी मुस्कान तेरी सुंदर अटारी
चाल टेडी टेडी तेरी मोर पंख न्यारी
आज जल्दी आजा ओ मेरे नंद के लाले
मैं झूम झूम कर गाऊ तू बंसी बजाना प्यारे ...
पीली पीतांबरी और चेहरा सलोना
टेढ़ा मुकुट भी इसका लगे मन मोहना
तेरे लिए ही छोड़े अपनी दुनिया के नजारे
मैं झूम झूम कर गाऊ तू बंसी बजाना प्यारे ...
थामलो हाथ को अब सहा भी ना जाए
दूर तुमसे अब कान्हा रहा भी ना जाए
लकी ने छोड़ दिए हैं अब दुनिया के सहारे
मैं झूम झूम कर गाऊ तू बंसी बजाना प्यारे ...
Lyrics – Lucky Shuk।a