प्रेम हमने तुमसे किया तुमसे जिंदगानी
ओ बरसाने वाली ओ राधे रानी
बरसाना की गलियों में हम आए
राधे श्री राधे श्री राधे श्री गाए
तुम करुणामई और हो बड़ी दानी
ओ बरसाने वाली ओ राधे रानी
श्यामा कुंड में लगाई जब डुबकी
दुनिया भुलाई भुलाई है शुद्ध भी
तुम ही हो नैया और तुम ही हो पानी
ओ बरसाने वाली ओ राधे रानी
दया से तेरी ही श्याम मिले हैं
मेरी किस्मत ताले खुले हैं
लकी है दास तेरा ओ बृजवानी.
ओ बरसाने वाली ओ राधे रानी
Lyrics – Lucky Shuk।a