यशोद्धा के भए नंदलाल बधाई ले के जाऊँगी

यशोद्धा के भए नंदलाल

यशोद्धा के, भए नंदलाल, बधाई ले के जाऊँगी ॥
बधाई, ले के जाऊँगी, बधाई ले के जाऊँगी ॥
यशोद्धा के, भए नन्दलाल, बधाई ले के...

कोई लाया, धोती कुर्ता, कोई लाया टोपी ।
मैं तो, ले आई, खड़ताल, बधाई ले के जाऊँगी ।
यशोद्धा के, भए नन्दलाल, बधाई ले के...

कोई लाया, चांदी सोना, कोई खेल खिलौना ॥
मे तो, ले आई, रुमाल, बधाई ले के जाऊँगी ।
यशोद्धा के, भए नन्दलाल, बधाई ले के...

कोई वारे, रुपया पैसा, कोई वारे हीरा मोती,
मैं तो, तन मन, लुटाऊँ आज, बधाई ले के जाऊँगी ।
यशोद्धा के, भए नन्दलाल, बधाई ले के...

बाजे, बधईया, नन्द जी के द्वारे ।
छाये बदरवा, रिमझिम फुहारें,
आरती के, सज रहे थाल,
बधाई ले के जाऊँगी ।
यशोद्धा के, भए नन्दलाल, बधाई ले के...

बरसों, के बाद, शुभ घड़ी, हैं आई ।
गोकुल में, खुशियाँ, हैं छाई ॥
मे तो, झूम झूम, नाचूँ आज, बधाई लेके जाऊँगी ।
यशोद्धा के, भए नन्दलाल, बधाई ले के...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी