हो गई हो गई राधा वल्लभ से आज मेरी बात हो गई

हो गई, हो गई, राधा वल्लभ से आज मेरी बात हो गई...
बातों बातों में मिलने की बात हो गई...

मैने पूछा सुंदरता का कारण है क्या..
रोज सजते हो क्यों..कोई उत्सव है क्या ...
बोले श्री जी से मेरी पक्की बात हो गई...

बातों बातों में दे ताली हंसने लगे..
सेहरा नैनो से निज सरकाने लगे..
उनसे नजरें मिली तौ सब ख्याल खो गई..

देखते देखते वो खड़े हो गए
हर कदम मेरे नजदीक होने लगे..
तीनों लोको प्रारंभ रास हो गई...

राधा वल्लभ सदा हमको प्यारे रहे..
हम उन्हीं के रहे वो हमारे रहे..
गोरी मोहिनी उन्हीं की अब खास हो गई...

श्रेणी