आया आया जन्म दिन लाडो का

आया आया जन्म दिन लाडो का

आया आया, जन्म दिन, लाडो का ॥
सब, खुशियाँ मनाओ,
सब, झूमो नाचो गाओ,
सब आनंद, मगन हो जाओ,
जन्म दिन, लाडो का...
आया आया, जन्म दिन, लाडो का ॥

भक्तों, ने इनका, उत्सव मनाया ।
लाडो को, फूलों से, सजाया ॥
देखो, दुल्हन, लग रही आज,
जन्म दिन, लाडो का ।
आया आया, जन्म दिन, लाडो...

इनका, जन्म दिन, किस्मत हमारी ।
खुशियों, से भर गई, झोली हमारी ॥
सब, दे रहे, आशीर्वाद,
जन्म दिन, लाडो का ।
आया आया, जन्म दिन, लाडो...

बड़े, दिनों से, लगन लगी थी ।
कब, जाऊँगी, आस लगी थी ॥
लाडो, का करूंगी, दीदार,
जन्म दिन, लाडो का ।
आया आया, जन्म दिन, लाडो...

भक्तों, को जब से, खबर लगी है ।
लाडो, के दर पर, भीड़ लगी है ॥
सब, मंगल, गा रहे आज,
जन्म दिन, लाडो का ।
आया आया, जन्म दिन, लाडो...

तुमको, हमारी, उम्र लग जाए ।
हम सब, मांगते हैं, यही दुआएं ॥
जियो, जुग जुग, मेरी सरकार,
जन्म दिन, लाडो का ।
आया आया, जन्म दिन, लाडो...
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी