श्री राधा हमारी गोरी गोरी
श्री राधा, हमारी गोरी गोरी, है नवल किशोरी,
कन्हईया तेरो, कारो है ॥
यो तो कारो, नही है मतवारो, जगत उजियारो,
श्री, राधा जी को, प्यारो है ॥
श्री राधा, हमारी गोरी गोरी, है नवल...
श्री राधा, हमारी है शर्मीली, बड़ी छैल छबीली,
कन्हैया तेरो, छलिया है ॥
यो छलिया, नही है रखवाला, जपे जग माला,
श्री, राधा जी का, रसिया है ॥
श्री राधा, हमारी गोरी गोरी, है नवल...
श्री राधा, हमारी भोली भाली, बड़ी मतवाली,
कन्हईया माखन, चोरो है ॥
यो चोरो, नही है चित चोरो, भाव को कोरो,
श्री, राधा जी की, डोरो है ॥
श्री राधा, हमारी गोरी गोरी, है नवल...
श्री राधा की, वाणी मीठी मीठी, सबन मन जीती,
कन्हईया बड़ो, खोटो है ॥
यो खोटो, नही है अलबेलो, है खुशियन मेलो,
श्री, राधा जी को, छैलो है ॥
श्री राधा, हमारी गोरी गोरी, है नवल...
कन्हईया, तेरो कारो है ।
श्री, राधा जी को, प्यारो है ।
कन्हईया, माखन चोरो है ।
श्री राधा जी की, डोरो है ।
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल