मुझे मुरली बना ले मेरे श्याम, मान लो बात मेरी, मान को बात मेरी,
तेरी सेवा करु मैं सुबह शाम, मान लो बात मेरी।
मुरली बाजेगी तो विष्णु जी भी आएगे, विष्णु भी आएंगे तो लक्ष्मी को लाएंगे,
मेरी दोनों से होगी मुलाकात, मान लो बात मेरी।मुझे मुरली बना लो मेरे शाम, मान लो..
मुरली बाजेगी तो भोले जी भी आएंगे, भोले भी आएंगे तो गौरा को लाएंगे,
मेरी दोनों से होगी मुलाकात, मान लो बात मेरी।मुझे मुरली बना लो मेरे शाम, मान लो..
मुरली बाजेगी तो ब्रह्मा जी भी आएंगे, ब्रह्मा जी भी आएंगे तो ब्राह्मणी को लाएंगे,
मेरी दोनों से होगी मुलाकात, मान लो बात मेरी।मुझे मुरली बना लो मेरे श्याम, मान लो...
मुरली बजेगी तो रामजी भी आएंगे, राम जी भी आएंगे तो सीता को लाएंगे,
मेरी दोनों से होगी मुलाकात मान लो बात मेरी।मुझे मुरली बना तो मेरे श्याम, मान लो...