॥वृन्दावन की अदभुत यात्रा का भजन ॥
चलो रे चले सब वृन्दावन , वृन्दावन में करेंगे भजन ,

वहा राधे राधे गाएंगे और श्याम के दर्शन पाएंगे ,
कुंज गली में बैठे है घनश्याम , हाथ जोड़कर कर लो उनको प्रणाम .

चलो बंसीवट , चलो यमुनातट , चलो बंसीवट , चलो यमुनातट ,
वहा राधे राधे गाएंगे और श्याम के दर्शन पाएंगे ,
चलो रे चले सब वृन्दावन , वृन्दावन में करेंगे भजन ,
चलो रे चले सब वृन्दावन , वृन्दावन में करेंगे भजन ,
चलो वहा से गोवर्धन की ओर , कर लो परिक्रमा उसके चारो ओर ,

चलो राधाकुण्ड , चलो श्यामकुण्ड , चलो राधाकुण्ड , चलो श्यामकुण्ड ,
वहा राधे राधे गाएंगे और मानसी गंगा में नहाएंगे ,
चलो रे चले सब वृन्दावन , वृन्दावन में करेंगे भजन ,
चलो रे चले सब वृन्दावन , वृन्दावन में करेंगे भजन ,
चलो वहा से बरसाना धाम , राधा जी के चरणो में कर लो प्रणाम ,

चलो नंदगाव , कान्हा के गाव , चलो नंदगाव , कान्हा के गाव ,
वहा राधे राधे गाएंगे और श्याम के हम हो जाएंगे ,
चलो रे चले सब वृन्दावन , वृन्दावन में करेंगे भजन ,
चलो रे चले सब वृन्दावन , वृन्दावन में करेंगे भजन ,
Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore