यमुना किनारे मेरा गाँव 

यमुना किनारे मेरा गाँव 

यमुना, किनारे, मेरा गाँव, साँवरे, आ जईयो ॥
आ जईयो, साँवरे, आ जईयो ॥
यमुना, किनारे, मेरा गाँव, साँवरे आ...

मैं, महलों की, राज कुमारी ।
राज, कुमारी मैं, राज दुलारी ॥
पिता, मेरे बृष भान, कि दर्श, दिखा जईयो ॥
यमुना, किनारे, मेरा गाँव, साँवरे आ...
 
यमुना, किनारे मेरी, ऊँची हवेली ।
मै, ब्रिज की, गोपिका नवेली ॥
राधा, रंगीली, मेरा नाम, 
कि बँसी, बजा जईयो । 
यमुना, किनारे, मेरा गाँव, साँवरे आ...

मल, मल के, तुझको नहलाऊँ ॥
माथे, पे चंदन का, तिलक लगाऊँ ॥
पूजा, करूँगी, सुबहो शाम, 
कि माखन, खा जईयो ।
यमुना, किनारे, मेरा गाँव, साँवरे आ...

झूलन, को तेरे, पलना मँगवाऊँ ।
चुन, चुन के कलियाँ, सेज़ बिछाऊँ ॥
धीरे धीरे, दाबूँ, मैं पाँव,
साँवरे, आ जईयो ।
यमुना, किनारे, मेरा गाँव, साँवरे आ...

माखन, मिश्री का, भोग लगाऊँ । 
अपने, हाथों से, तुमको खिलाऊँ ॥ 
सेवा, करूँगी, सुबहो शाम, 
श्याम मेरे, आ जईयो ।
यमुना, किनारे, मेरा गाँव, साँवरे आ...

देख, रही हूँ, बाट तुम्हारी ।
जल्दी, आ जईयो, कृष्ण मुरारी ॥
झांकी, करेंगे, बृज धाम, 
कि हस, मुस्का जईयो । 
यमुना, किनारे, मेरा गाँव, साँवरे आ...

जो तुम, कान्हा मेरा, नाम न जानो ।
नाम, न जानो मेरा, गाँव न जानो ॥
जग में हैं, प्यार, मेरा नाम, 
साँवरे, आ जईयो ॥
यमुना, किनारे, मेरा गाँव, साँवरे आ...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल 

श्रेणी