राधा रानी ने जन्म लियो आज
राधा, रानी ने, जन्म लियो आज,
बधाई, बाजे, बरसाने।।
ओ बरसाने, बरसाने,
बरसाने, बरसाने ॥
राधा, रानी ने, जन्म लियो...
तीनो, लोकों की, स्वामिनी आई ।
बर,साने में, ख़ुशियाँ छाई ॥
सब, बिगड़े, बन गये काज़,
बधाई, बाजे, बरसाने।
राधा, रानी ने, जन्म लियो...
कीर्ति, मईया, गोद में खिलावे ॥
भानु, बाबा, भण्डार लुटावे ॥
जन्मी, रसि करन, सरताज़,
बधाई, बाजे, बरसाने।
राधा, रानी ने, जन्म लियो...
जन्म, लियो है, हरिदास दुलारी ।
श्याम, की प्यारी, कुंज बिहारी ॥
भयो, आनंद, निधिवन आज,
बधाई, बाजे, बरसाने।
राधा, रानी ने, जन्म लियो...
भगत, जन्म की, दे रहे बधाई ।
बड़े, भाग्य से, यह घड़ी आई ॥
करे, भाग्य, पर सब नाज़,
बधाई, बाजे, बरसाने।
राधा, रानी ने, जन्म लियो...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल