मेरे तन में भी राधा
मेरे, तन में भी राधा, मेरे, मन में भी राधा ॥
मेरे, कण कण में राधा, मेरे, मन मन में राधा ॥
रोम, रोम में समाया, राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे ॥
जैसे, चंदा में राधा, जैसे, सूरज में राधा ॥
अंबर, तारों में समाया, राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे ॥
जैसे, कृष्णा में राधा, जैसे, बँसी में राधा ॥
मोर, पंख में समाया, राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे ॥
जैसे, बरसाना में राधा, जैसे वृन्दावन में राधा ॥
ब्रज, भूमि में समाया, राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे ॥
मेरे, हृदय में राधा, मेरी, धड़कन में राधा ॥
अंतर, आत्मा में समाया, राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे ॥
जैसे, चंदन में राधा, जैसे तुलसी में राधा ॥
कण, कण में समाया, राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे ॥
जैसे, पूजा में राधा, जैसे, आरती में राधा ॥
मंदिर, की मूर्त में समाया, राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे ॥
जैसे, फ़ूलों में राधा, जैसे, पत्तों में राधा ॥
सारी, सृष्टि में समाया, राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे,
हाय मेरी... साँसों में, है राधा नाम रे ॥
मेरे, तन में भी राधा, मेरे, मन में...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल