बता बता तेरा क्या नाता है खाटू वाले श्याम से।
क्यों इतना तू खुश हो जाता बाबा जी के नाम से।
बता बता तेरा क्या नाता है।
मेरा ऐसा उससे नाता है,
उसके बिन कुछ न भाता है।
वो बाप मेरा, मैं बेटा हूँ,
ये कहता हूँ बड़ी शान से।
इसलिए मैं खुश हो जाता बाबा जी के नाम से।
सुनो सुनो मेरा ये नाता है खाटू वाले श्याम से।
जब बन जाता हूँ सुदामा मैं,
वो मित्र मेरा बन जाता है।
मुझे गले लगाकर साँवरिया,
मित्र का फ़र्ज़ निभाता है।
सुनो सुनो मेरा ये नाता है खाटू वाले श्याम से,
इसलिए मैं खुश हो जाता बाबा जी के नाम से।
जब-जब भी पुकारूँ मैं उसको,
वो दौड़ा-दौड़ा आता है।
कोई समझ न पाता कैसे हुआ,
पर काम मेरा हो जाता है।
राम श्याम का एक ही नाता,
खाटू वाले श्याम से।
इसीलिए मैं खुश हो जाता बाबा जी के नाम से।
सुनो सुनो मेरा ये नाता है खाटू वाले श्याम से।