बांके बिहारी हम तुम्हारे
तेरे नैना जादूगारे
दीवाने तेरे प्रेम में हम तो
झूम झूम कर गाते
तेरे नैना जादूगारे ...
सूरदास जैसा सुर ना पाया
मीरा सा हाल हुआ रे
तेरे नैना जादूगारे ...
कठपुतली हम हाथ की तेरे
तेरे ही तेरे सहारे
तेरे नैना जादूगारे ...
मुरली तेरी मधुर ये सुनकर
लकी शरण है तुम्हारे
तेरे नैना जादूगारे ...
Lyrics – Lucky Shuk।a