ऐ कलम मेरी लिख दे , तू ऐसा भजन ,
सुन के कान्हा का भी , खुश हो जाए मन ,
उनके चेहरे से हटती , नहीं है नजर ,
उनकी जादू भरी है , वो तिरछी नजर ,
उनकी नजरो पे लिख दे , तू कोई भजन ,
सुन के कान्हा का भी , खुश हो जाए मन ,
ऐ कलम मेरी लिख दे , तू ऐसा भजन ,
सुन के कान्हा का भी , खुश हो जाए मन ,
जब से देखा उन्हें , मै दीवाना हुआ ,
उनकी गलियों में रोज , मेरा आना जाना हुआ ,
उनकी सांवरी सूरत पे , तू लिख दे भजन ,
सुन के कान्हा का भी , खुश हो जाए मन ,
ऐ कलम मेरी लिख दे , तू ऐसा भजन ,
सुन के कान्हा का भी , खुश हो जाए मन ,
उनके चरणों में मेरी , लगी है लगन ,
उनके भजनो में मेने , लगाया है मन ,
उनके चरणों में लिख दे , तू मेरा नमन ,
सुन के कान्हा का भी , खुश हो जाए मन ,
ऐ कलम मेरी लिख दे , तू ऐसा भजन ,
सुन के कान्हा का भी , खुश हो जाए मन ,
Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore