जग कहे मुझे साई का दीवाना

गाये नाम तेरा और का क्या काम  मेरा,
सारा जग  कहे मुझे साईं गुलाम तेरा,
इतना सा काम बना दे,
जग कहे मुझे साई का दीवाना,

दुनिया के नातो से हम को क्या लेना,
बस अपने चरणों की शरण साईं देना,
मेरे सोये भाग जगा दे,
जग कहे मुझे साई का दीवाना,

बिगड़े काम बनते सभी साईं दर पे तेरे,
आऊ तेरे दर्शन लो कहा भाग मेरे,
एक वारि शिरडी भुला ले,
जग कहे मुझे साई का दीवाना.

तेरे नाम की एसी मस्ती चडी है,
मस्ती ये सारे जग के सुखो खरी है,
साईं नाम सदा हर्ष दिल में पा दे,
जग कहे मुझे साई का दीवाना

श्रेणी
download bhajan lyrics (1311 downloads)