साई नाम की जपले माला रे

साई नाम की जपले माला रे,
बन जा तू भी किस्मत वाला रे ॥

साई नाथ को गायेजा मन का देवेश मिटाये जा,
शिरडी वाले साई बाबा को दुखड़ा सुनाये जा,
साई सभी का है रखवाला रे,
बन जा तू भी किस्मत वाला रे,
साई नाम की जपले माला रे,

नैया हो मझधार में कोई न हो संसार में,
मितजाते है संकट सारे साई के द्वार में,
साई ने ही तो है पाला रे,
बन जा तू भी किस्मत वाला रे,
साई नाम की जपले माला रे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1167 downloads)