चल चल चल साई धाम chal chal sai dham rat rat sai naam


चल चल चल साई धाम रट रट साई नाम,
तेरे बने गे सारे बिगड़े काम,
चल चल चल साई धाम रट रट साई नाम,

अपने मन की तू वीणा बजा ले,
उसके सुर से सुर ये मिला ले,
करले भजन सुबहो श्याम,
चल चल चल साई धाम रट रट साई नाम,

इक पग रख तू साई के और,
सो पग रखे साई तेरी और,
साई दयालु लेंगे बहियाँ थाम ,
चल चल चल साई धाम रट रट साई नाम,

प्रेम की मिश्री साई मन बहती,
भक्तो की भक्ति इनको रिजाति,
साई चरण में कर परनाम,
चल चल चल साई धाम रट रट साई नाम,

साई साई कहते चलते जाना,
आये कोई कष्ट तो मत गबराना,
सेवा तू साई की कर निष्काम,
चल चल चल साई धाम रट रट साई नाम,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1152 downloads)