एक फकीरा आया है

दुखो को दूर करे फ़कीर वाले वेश में,
एक फकीरा आया है शिरडी के इस देश में,
जय श्री साई जय साई राम,
जय श्री साई जय साई राम,

ना कुछ मांगे ना कुछ बोले,
साई तो सबके कष्ट मिटाये,
खुशियों का हल पल उसको दिखाए,
बाबा के चरणों से जो जुड़ जाये,
सब का मालिक है एक कहता साई सन्देश में,
एक फकीरा आया है शिरडी के इस देश में,

इधर उधर क्यों भटक रहा है,
साई के मन में ज्योत जला ले,
साई ये तेरा हो जायेगा,
भक्ति भाव से दिल में बसा ले,
एक अज़ाब सी खुशबु है साई जी के प्रवेश में,
एक फकीरा आया है शिरडी के इस देश में,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1352 downloads)