जिंदल कुल की महारानी jindal kul ki maharani lajvaana ki sethani


जिंदल कुल की महारानी लजवाना की सेठानी,
सारी दुनिया में डंका भाजे तेरी जय हो माँ कल्याणी,

भक्तो का कल्याण कर रही तू कल्याणी दादी,
जो माँ तेरी शरण में आया वो तो है बढ़ भागी,
जो कुछ भी है हम दादी सब तेरी मेहरवानी,
सारी दुनिया में डंका भाजे तेरी जय हो माँ कल्याणी,

सुख में दुःख में हर दम दादी रहती तू ही साथ,
जिंदल कुल पर सदा रहे माँ कल्याणी का हाथ,
अब तेरे ही चरणों में बीते गी जिंदगानी,
सारी दुनिया में डंका भाजे तेरी जय हो माँ कल्याणी,

द्वापर युग की कुंती माँ तू कलयुग की कल्याणी,
अगर वंश में प्रगट हुई जगदमबा तू ही भवानी,
सौरव मधुकर हम गाये माँ तेरी अमर कहानी,
सारी दुनिया में डंका भाजे तेरी जय हो माँ कल्याणी,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1385 downloads)