दिल खोल के नाचेंगे dil khol ke naache ge tere pyaare jai sai jai sai bol ke naache ge


सुन सच्दानन्द साईं आज दिल खोल के नाचे गे,
तेरे प्यारे जय साईं जय साईं बोल के नाचे गे,
सुन सच्दानन्द साईं आज दिल खोल के नाचे गे,

खुशियों की घडी है आई तूने रहमत है बरसी,
सुख में दुःख में है दाता तूने की प्रीत निभाई,
दिल में अमृत खुशियों का आज हम घोल के नाचे गे,
तेरे प्यारे जय साईं जय साईं बोल के नाचे गे,

मस्ती में मस्तानो को साईं के दीवानों को,
साईं की लगन लगी है दुनिया से बेगानों को,
मस्ताने हम दीवाने आज सब झोल के नाचे गे,
तेरे प्यारे जय साईं जय साईं बोल के नाचे गे,

उम्मीद से ज्यादा बक्शा बिन मांगे दिया हमेशा,
भक्तो का हर दुःख संकट तूने हर लिया हमेशा,
साहिल एहसास के पंशी आज तोल के नाचे गे,
तेरे प्यारे जय साईं जय साईं बोल के नाचे गे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1512 downloads)