तू है मेरा मैं तेरा ही हु साई जी

अपने चरणों में रखना हमेशा साई जी,
जी रहा हु किरपा पे मैं तेरी साई जी,
तू है मेरा मैं तेरा ही हु साई जी,

तेरी सूरत ने कैसा ये जादू किया,
तुझको मिलने को मेरा तड़पे जिया,
इक झलक दिखा दो अब तो साई जी,
मान लो अब तो अर्जी मेरी साई जी,
तू है मेरा मैं तेरा ही हु साई जी,

दो जहां का तू मालिक दयावान है,
अपने भक्तो पे तू ही मेहरबानी है,
तू ही साहिल तू कश्ती मेरी साई जी,
बात बिगड़ी बनाई मेरी साई जी,
तू है मेरा मैं तेरा ही हु साई जी,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1294 downloads)