साई तेरा गांव रे

साई तेरा गांव रे सबको भुलाये रे,
चलो शिरडी धाम साई थामे गये हाथ,
लेके हाथो में हाथ रे,
साई तेरा गांव रे सबको भुलाये रे,

चंदा में जोति  है सीपी में मोती,
साई तेरी यादे मन में पिरोती,
मेरे साई सब का मालिक एक रे,
मेरे साई करते बड़े उपकार रे,
चलो शिरडी धाम साई थामे गये हाथ,
लेके हाथो में हाथ रे,

साई के जैसा दूजा न कोई,
जाको राखे साई क्या करे गा कोई,
मेरे साई सब का मालिक एक रे,
मेरे मालिक साई करते सब का उदार रे,
चलो शिरडी धाम साई थामे गये हाथ,
लेके हाथो में हाथ रे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1268 downloads)