साईं नाथ को प्रणाम

साईं नाथ को प्रणाम,शिरडी वाले को प्रणाम,
जो भी इसके द्वारे आया बनते बिगड़े काम,
साईं नाथ को प्रणाम,शिरडी वाले को प्रणाम,

सबकी विनती पल में सुनता ना लगता देरी,
मेरे भी घर आके साईं,तू लगा दे फेरी,
पल भर में जो तारे साईं,वो है तेरा नाम,
साईं नाथ को प्रणाम,शिरडी वाले को प्रणाम,

शिरडी वाला मेरा साईं,सारे जग से न्यारा,
बेसहारो को मेरा साईं,देता आप सहारा,
संकट सारे दूर हो जाते ,जो कहते साईं राम,
साईं नाथ को प्रणाम,शिरडी वाले को प्रणाम

कवि : सुमित गुलाटी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1744 downloads)