शिरडी धाम है तुझसे ओ शिरडी वालेshirdi dhaam hai tujhse o shirdi vale


शिरडी धाम है तुझसे ओ शिरडी वाले,
मैंने तो अपना जीवन कर दियां तेरे हवाले,
शिरडी धाम है तुझसे ओ शिरडी वाले,

तू ही तू साई जी मेरे कण कण में समाया,
छोड़ दी सारी दुनिया मैंने मोह और माया,
गिरते हुये को साई जी अब तू ही संभाले,
शिरडी धाम है तुझसे ओ शिरडी वाले,

मैंने जोड़ा तुझसे नाता मेरे साई,
सेहने न देना अब मुझको साई जुदाई,
किरपा तेरी साई सारे संकट टाले,
शिरडी धाम है मुझसे ओ शिरडी वाले,

भेद तेरी शक्ति का साई जिसने जाना,
कोई तेरा भकत बना कोई दीवाना,
मेरी लाज है साई जी अब तेरे हवाले,
शिरडी धाम है मुझसे ओ शिरडी वाले,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1451 downloads)