साईं बाबा की महिमा अपार

साईं बाबा की महिमा अपार,
रे चलो रे चलो रे साई के धाम,
सारे जग के वो पालनहार रे जपो रे जपो रे साई नाम,
साई राम साई राम साई राम साई राम,

करता है जो कर्म तू बंदे मिलता है उसका पल ही तुझे,
सोच ले बंदे क्या लेना है मोह माया के जग से तुझे,
तेरा कर दे वो पल में उधार,
रे चलो रे चलो रे साई के धाम,

साई भक्ति तू करले बन्दे चरणों में उसकी राख बन के ,
सच्चे दिल से जो मांगो गे मिल जायेगा पल में तुझे,
साई शक्ति का जान ले तू सार,
रे चलो रे चलो रे साई के धाम,

वो चाहे तो कुछ भी करले साई की शक्ति को मान ले,
सब का मालिक एक है बंदे,
बस इतना ही तू जान ले,
जाने साई को सारा संसार,
रे चलो रे चलो रे साई के धाम,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1296 downloads)