Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

भजमन कृष्ण कन्हईयाbhajman krishan kanahiyan

तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया ll
भजमन कृष्ण कन्हईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

निस दिन भज, गोपाल प्यारे xll
मोर मुकुट, पितांबर वारे xll
भक्तों के रखवईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

अर्जुन के हित, रथ को हाँका xll
साँवरिया, गिरधारी बाँका xll
भारत युद्ध जीतईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

भक्त सुदामा, चावल लाए xll
गले लगाकर, भोग लगाए xll
कह कह के भईया भईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

नरसी जी ने, टेर लगायी xll
साँवल शाह नहीं, देर लगायी xll
ऐसे भात भरईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

संकट से, प्रह्लाद उभारो xll
खम्ब फाड़, हरिण्यकश्प मारो xll
नरसिह रूप धरईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

जल डूबत, गजराज पुकारा xll
मैं हूँ भगवन, दास तुम्हारा xll
पहुँचे गरुड़ चड़ईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

अबला को दे, शरण ना कोई xll
भरी सभा में, द्रोपती रोई xll
पहुंचे चीर बढ़ईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

द्रुपत सुता, दुष्टो ने घेरी xll
आए नाथ, करी ना देरी xll
भगतन के दुःख हरईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

वन में एक, शिला थी भारी xll
चरण छुवाऐ, अहिल्या तारी xll
ऐसे स्वर्ग पठईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

दीनानाथ, सर्व हितकारी xll
संकट मोचन, कृष्ण मुरारी xll
भक्तों की पत्त रखवईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

बाल कृष्ण, गोपाल हमारो xll
बृज वासिन को, प्राण प्यारो xll
नन्द महल को छईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

मीरा कहे प्रभु, गिरिधर नागर xll
सूर कहे मेरा, नटवर नागर xll
घट घट वास करईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

ग्वाल बाल संग, धेनु चरावे xll
लूट लूट दहीं, माखन खावे xll
चमत्कार करवईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

गोपियन के संग, रास रचायो xll
काम देव याने मार भगाओ xll
कालियन नाग नचईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

स्वास स्वांस भज, नन्द दुलारे xll
वो ही बिगड़े, काज सवारे xll
नटवर चतुर रिझईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (1240 downloads)



Similar Bhajans