Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
अगले बरस तू जल्दी आ

गणपती बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या

गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे

मेरे घर में कितने दिन मेहमान रहे
हो… मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे

गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

कितनी उम्मीदे बंध जाती है तुम से,
तुम जब आते हो
अब के बरस देखे क्या दे जाते हो,
क्या ले जाते हो

गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

अपने सब भक्तो का तुम को ध्यान रहे
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे

मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे

गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

आना जाना जीवन है, जो आया कैसे जाए ना
खिलने से पहले ही लेकिन फूल कोई मुरझाये ना

गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

न्याय अन्याय की कुछ पहचान रहे
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे

मेरे मन मंदिर में तुम भगवान रहे
मेरे दुःख से तुम कैसे अनजान रहे

गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

असुवन का कतरा कतरा,
सागर से भी है गहरा
इसमे डूब ना जाऊं मै,
तुम्हारी जय जय गाऊं में

वरना अब जब आओगे,
तुम मुझको ना पाओगे
तुम को कितना दुःख होगा,
गणपती बाप्पा मोरया

गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

अपनी जान के बदले अपनी जान मै अर्पण करता हूँ
आखरी दर्शन करता हूँ, अब मै विसर्जन करता हु

गणपती बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

श्रेणी
download bhajan lyrics (1692 downloads)



Similar Bhajans