मेरे लाडले गणेशmere laadle ganesh pyare pyare


मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
भोले बाबा जी की आँखों के तारे
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

तेरी काया कंचन कंचन, किरणों का है जिसमे बसेरा
तेरी सूंड सुंडाली मूरत, तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा
तेरी महिमा अपरम्पार, तुझको पूजे ये संसार
प्रभु अमृत रस बरसा जाना - आ जाना
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

प्रभु भजन तुम्हारे गाएं सबसे पहले हम तुमको मनाएं
धुप दीपो की ज्योति जलाएं, मन मंदिर मे झांकी सजाएं
मेरे भोले भगवान, दे दो भक्ति का दान
प्रभु नैया पार लगा जाना -  आ जाना
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

मेरे विधन विनाशक देवा, सबसे पहले करें तेरी सेवा
सारे जग मे आनंद छाया, बोलो जय जय गजानंद देवा
बाजे सुर और ताल, तेरा गुण गाये संसार
घुंघरू की खनक खनक जाना - आ जाना
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

श्रेणी
download bhajan lyrics (5888 downloads)