तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश

तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश ॥

किस जननी ने तेनु जनम दियो है,
किसने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश.....

माता गौर ने तेनु जनम दियो है,
शिव जी ने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश.......

कारज पूरण तद हॉवे,
गणपति पूजो जी हमेश
तेरी जय हो गणेश.......

सिमर चरण तेरा ध्यानु यश गावे,
हिरदय करो परवेश,
तेरी जय हो गणेश.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (3591 downloads)