Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

हर समय अरदास करूँ मैंhar samaye ardas karu main

हर समय अरदास करूँ मैं,
चरणों में श्याम तेरे,
तूने दिया है नया सवेरा,
कर दिए दूर अँधेरे,
तेरी दया से ओ श्याम बाबा,
मैं हूँ बड़ा खुशहाल,
मेरे सांवरिया,
रखना मेरा ख़याल,
मेरे सांवरिया,
रखना यूँ ही ख़याल।

तूने ही मुझको बाबा,
हिम्मत सदा बंधाई,
जब जब डूबी नैया मेरी,
तुमने पार लगाईं,
बदल ना पाया जो कोई बाबा,
तुमने बदले हाल,
मेरे सांवरिया,
रखना मेरा ख़याल,
मेरे सांवरिया,
रखना यूँ ही ख़याल।

सोचा ना था ऐसा रुतबा,
बाबा तुमने किया है,
अनमोल रहमत का ख़जाना,
मुझको जो ये दिया है,
मेरी इस शौहरत को बाबा,
मेरे साथ संभाल,
मेरे सांवरिया,
रखना मेरा ख़याल,
मेरे सांवरिया,
रखना यूँ ही ख़याल।

तूने दिया परिवार मुझे,
मैं उनको प्यार करता हूँ,
सुबह सुबह माँ बाप के बाद में,
याद तुझे करता हूँ,
मैं हुआ हूँ लायक बाबा,
ये सब तेरा कमाल,
मेरे सांवरिया,
रखना मेरा ख़याल,
मेरे सांवरिया,
रखना यूँ ही ख़याल।

हर समय अरदास करूँ मैं,
चरणों में श्याम तेरे,
तूने दिया है नया सवेरा,
कर दिए दूर अँधेरे,
तेरी दया से ओ श्याम बाबा,
मैं हूँ बड़ा खुशहाल,
मेरे सांवरिया,
रखना मेरा ख़याल,
मेरे सांवरिया,
रखना यूँ ही ख़याल।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1131 downloads)



Similar Bhajans