Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

मोहे रंग दे सांवरेmohe rang de sanwre

मोहे अपने रंग में रंगदे मेरे सांवरे॥

तूने रंगी चुनरिया राधा की,
तूने रंनी चुनरिया गोपी की,
तेरे रंग मे रंगा बरसाना है,
मेरे दिल के भितर कान्हा है,
डगमग करती है, जीवन कि नाव रे,
मोहे अपने रंग में रंगदे मेरे सांवरे॥

प्रीत लगी जब से तुझ से, कहीं और जिया अब लागे ना,
सपनों में जब तू आ जाए, नैना फिर मेरे जागे ना,
बिरहन के तुम बिरह को समझो,
मुरली-कभी बजाओ ना,
जैसे आए मिरा खातिर,
मेरे खातिर आओ ना,
मस्तक झुका दूं, नीचे हो तेरा पाव रे,
मोहे अपने रंग में रंगदे मेरे सांवरे॥

मेरे श्याम सलोने आजा, जीवन में कुछ बचा नहीं,
सच तो ये है, बस तू सच है, बाकी कुछ तो रहा नहीं,
पालनहार जगत के मालिक, भक्तों को अपनाते हो,
कोई तुम्हें पुकारे तो तुम दौड़े दौड़े आते हो,
मिल जाए मेरे सर पे जो तेरा छाव रे,
मोहे अपने रंग में रंगदे मेरे सांवरे॥

लागी तुझ से लगी है ऐसी,
प्रीत ये कान्हा छूटे ना,
टूटे बंधन जग से लेकिन रिश्ता तुझसे टूटे ना,
राधा को अपनाने वाले हमको कब अपनाओगे,
अपने चरणों धाम में कान्हा हमको कब बुलाओगे,
तुम बिन सुना खाली मन का गांव रे,
मोहे अपने रंग में रंगदे मेरे सांवरे॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (909 downloads)

Similar Bhajans