Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

ममता का खज़ानाmamta ka khajana

अपने बच्चों से मिलने को मैया धरती पे देखो आती है,
ममतामई ममता का खज़ाना आकर यहाँ पे लुटाती है,
अपने बच्चों से मिलने को मैया....

आते ही नवरात्रे बच्चों से मिलने को होती बेकरार माँ,
इस दिन का बेसब्री से करती रहती है इंतज़ार माँ,
करके आई मैया सफर लेने बच्चों की खबर,
छोड़ ऊँचे पर्वतों को माँ...
आकर धरा पर माँ और बेटी के रिश्ते को मैया निभाती है,
अपने बच्चों से मिलने को मैया धरती पे देखो आती है......

( जयकारा शेरावाली दा.. बोलो सांचे दरबार की जय )

ओढ़ लाल रंग माँ चुनार करके आई शेर की सवारी,
सज धज के शेरावाली माँ आज लग रही है बड़ी प्यारी,
भैरो बाबा और बजरंग मैया जी के आये संग,
रखवाली करते मैया की....
अपने बच्चों के संग बैठ कर माँ दरबार अपना लगाती है,
अपने बच्चों से मिलने को मैया धरती पे देखो आती है....

नौ दिन का त्यौहार माँ मिलके सबके साथ है मनाती,
लेकर बिदाई बच्चों से दसवीं को ये चली जाती,
आंसुओं की बहती धारे रोते सभी माँ के प्यारे,
कुंदन माँ की जुदाई माँ..
मैं फिर आउंगी मिलने को तुमसे बच्चों को माँ समझाती है,
अपने बच्चों से मिलने को मैया धरती पे देखो आती है.....

download bhajan lyrics (953 downloads)



Similar Bhajans