Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

प्रभु का है जिसने भरोसा किया, तूफानों में जलता है उसका दिया,prabhu ka hai jisne bharosa kiya, tufano mein jalta h uska diya

(तज : कोई जब तुम्हारा )

प्रभु का है जिसने भरोसा किया, तूफानों में जलता है उसका दिया,
दर दर क्यों भटके अरे बावरे,
आजा शरण में सहारा मिलेगा तुझे श्याम से….

पकड़ ले तु प्यारे डगर श्याम की, शरण में तु आये अगर श्याम की,
ये किस्मत तुम्हारी संवर जायेगी, होगी दया की नजर श्याम की,
बड़ा ही दयालु है दातार है, ना दूजा कोई ऐसा दरबार है,
दर दर क्यों भटके अरे बावरे,
जो खोया है तूने दुबारा मिलेगा तुझे श्याम से….

जहाँ ज्योत बाबा की है जल रही, वहाँ रोशनी श्याम से मिल रही,
बड़ा ही सुखी उसका संसार है, बगिया वहाँ प्यार की खिल रही,
ये ज्योति हमेशा जगाया करो, प्रभु नाम को गुनगुनाया करो,
दर दर क्यों भटके अरे बावरे,
क्या करना है उसका ईशारा मिलेगा तुझे श्याम से….

जो सिर पे तेरे श्याम का हाथ है, तो डरने की कोई भी ना बात है,
मञ्जिल मिलेगी तुझे एक दिन, पग पग पे तेरे प्रभु साथ हैं,
‘बिन्नू’ कभी ना रूके ये कदम, तो मुरली बजाते मिलेंगे सनम,
दर दर क्यों भटके अरे बावरे,
अँखियों को सुन्दर नजारा मिलेगा तुझे श्याम से….

लिरिक्स – बिन्नू जी

श्रेणी
download bhajan lyrics (607 downloads)



Similar Bhajans