रखियो मोरी लाज खेरापतिmaiya rakhio mori laaj kherapati
रखियो मोरी लाज
खेरा की खेर मोरी खेरापति
- नारियल नीबूआ चुनरिया और झंडा
लेके द्वारे खड़े माई पांडा
भेट लइयो भगवती
खेरे की खेर मोरी खेरापति
2.हम तो है माई तोरे सहारे
नाम तुम्हारा दिल से पुकारे
दुख हरियो भगवती
खेरे की खेर मोरी खेरापति
- भक्त जो आये मैया तोरे द्वारे
ज्योति जगाये मैया सांझ सकारे
हे लाज रखियो भगवती
खेरे की खेर मोरी खेरापति
- नवरातो के नो दिन आये
गली गली जयकारे लगाए
झोली भरियो भगवती
खेरे की खेर मोरी खेरापति
5.बड़ी खेर माई की गालियां सजी हे
बूढी खेर माई की महिमा बड़ी हे
किरपा करियो भगवती
खेरे की खेर मोरी खेरापति
- अंकुर सुनील भी खेरमाई आये
अविनाश झनकार भजन सुनाए
हे सुर दइयों भगवती
खेरे की खेर मोरी खेरापति
गायक - अविनाश झनकार
Up।oad by Suni।Raikwar
Similar Bhajans