Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

मेरी रूठ गई कालका मनाऊँ कैसे - नया भजनmeri rooth gayi kalka manau kaise - new edition

मेरी रूठ गई कालका मनाऊँ कैसे

मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ कैसे ॥
मनाऊँ कैसे, मैं रिझाऊँ कैसे ॥
मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ...

लम्बे लम्बे, केस मईया, खोले खड़ी है ॥
ओ सिर पे, सोने का मुकुट, सजाऊँ कैसे ॥
मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ...

फूलों के, हार मेरी, मईया न पहने ॥
ओ नर, मुंडो की, माला मैं, पहनाऊँ कैसे ॥
मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ...

लाल लाल, चूड़ा मेरी, मईया ना पहने ॥
ओ उनके, हाथों में खप्पर, सजाऊँ कैसे ॥
मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ...

लाल पीली, चुनरी मईया, ओढ़ती नहीं है ॥
ओ काली काली, चुनरी मैं, लाऊँ कैसे ॥
मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ...

गंगा का, जल मेरी, मईया ना पीवे ॥
ओ मदिरा, का भोग, लगाऊँ कैसे ॥
मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ...

हलवा, और पूरी मेरी, मईया ना खाए ॥
ओ बकरे, का भोग, लगाऊँ कैसे ॥
मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ...

भोले के, ऊपर मेरी, मईया खड़ी है ॥
ओ उनके, पैरों में पायल, पहनाऊँ कैसे ॥
मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ...

आस पास, मईया मेरे, रहती नहीं है ॥
ओ दूर, कलकत्ता मैं, जाऊँ कैसे ॥
मेरी, रूठ गई, कालका, मनाऊँ...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

download bhajan lyrics (277 downloads)



Similar Bhajans