बूटी ज्ञान की पिलादो गुरुदेव

बूटी ज्ञान की पिलादो गुरुदेव दर्द मेरी नस नस में,

चार महीने आये सर्दी के, सर्दी सर्दी होये,
लोई नाम की उड़ा दो गुरुदेव ,
दर्द मेरी नस नस में,
बूटी......

चार महीने आये गर्मी के, गर्मी गर्मी होये,
पखा नाम का लगवा दो गुरुदेव,
दर्द मेरी नस नस में,
बूटी......

चार महीने आये वर्षा के, वर्षा वर्षा होये,
छतरी नाम की लेया दो गुरुदेव,
दर्द मेरी नस नस में,
बूटी......

download bhajan lyrics (1472 downloads)