हैप्पी बर्थडे टू यू श्याम हैप्पी बर्थडे टू यूhappy birthday to you shyam


दरबार सदा अलबेला है खुशियों की मंगल वेला है,
श्याम तेरे भक्तो का दिल बोले इलू इलू,
हैप्पी बर्थडे टू यू श्याम हैप्पी बर्थडे टू यू

रंग बिरंगे गुब्बारे है लगे हुए दरबार में,
तरह तरह के पुष्प लगे है श्याम तेरे शृंगार में,
तेरी काली काली लट लटके देखे जो दिल उसका अटके,
समज नहीं आता किन शब्दों में तारीफ़ करू,
हैप्पी बर्थडे टू यू श्याम हैप्पी बर्थडे टू यू

कलाकंद बालूशाही लड्डू पेड़े त्यार है,
माखन मिश्री चूरमे का लगा हुआ भण्डार है,
हम केक बड़ा सा काटे गे सारा भगतो में बांटे गे,
प्रेम भाव से भड़ कर प्यारे गिफ्ट तुझे क्या दू,
हैप्पी बर्थडे टू यू श्याम हैप्पी बर्थडे टू यू

ढोल नगाड़े झांझ मंजीरे बजे तुम्हारे आँगन में,
धूम मची है रंग जमा है श्याम तुम्हारे कीर्तन में,
सूरत तेरी प्यारी प्यारी जिस पे मोहित दुनिया सारी,
प्रेमी है हम श्याम तुम्हारे और जान हमारी तू,
हैप्पी बर्थडे टू यू श्याम हैप्पी बर्थडे टू यू

download bhajan lyrics (1289 downloads)