तुम्हारा हूँ बाबा तुम्हारा रहूंगा tumhara hu baba tumhara rahuga


चाहे अपना लो चाहे तुम भुलाओ
तुम्हारा हूँ बाबा तुम्हारा रहूंगा
रखो हाथ सर पे या हाथ तुम छुड़ाओ
तुम्हारा हूँ बाबा तुम्हारा रहूंगा

तू हमसे खफा है ये खबर आ रही है
तेरी बेरुखी हमको नज़र आ रही है
भले लाख मुझसे तुम नज़र ये चुराओ
तुम्हारा हूँ बाबा तुम्हारा रहूंगा

विश्वास मेरा ये परखोगे कब तक
ना टूटेगा बाबा ये सांसें हैं जब तक
आज़माओ कितना भी कितना भी सताओ
तुम्हारा हूँ बाबा तुम्हारा रहूंगा

तू हमको भी चाहे अपना ना माने
तेरे नाम से ही पर जग हमको जाने
सोनू से रिश्ता ये भले तोड़ जाओ
तुम्हारा हूँ बाबा तुम्हारा रहूंगा

download bhajan lyrics (1494 downloads)